इराक़ की स्वास्थय मंत्री ने इस देश के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन में सामूहिक क़ब्रों का पता चला है।
इराक़ की स्वास्थ्य मंत्री अदीला हमूद ने गुरुवार को बग़दाद में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि सलाहुद्दीन प्रांत के केन्द्र तिकरीत के क़रीब मिली सामूहिक क़ब्रों से 470 शवों के अवशेष बरामद हुए हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इन सामूहिक क़ब्रों में सबसे बड़ी क़ब्र से 400 शव बरामद हुए हैं। इराक़ की स्वास्थ्य मंत्री ने इन शवों को स्पाइकर सैन्य छावनी के कैडिटों के बताए हैं।
ज्ञात रहे जून 2014 में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने सैकड़ों कैडिटों का जो शिया थे, तिकरीत के क़रीब स्थित स्पाइकर सैन्य छावनी से अपहरण कर लिया था बाद में आईएसआईएल के आतंकवादियों ने इन कैडिटों को कई स्थानों पर जान से मारने के बाद अपने जघन्य अपराध की तस्वीरें प्रकाशित की थीं। बताया जाता है कि इस जनसंहार में 1700 कैडिटों की हत्या की गयी थी।
इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल को तिकरीत को आज़ाद कराए हुए 2 महीना हो रहा है उस वक़्त इस इलाक़े में आए दिन सामूहिक क़ब्रों का पता चल रहा है।